अयोध्या धाम में धर्मध्वजा स्थापना के साक्षी बने श्रद्धालु—इटावा लौटने पर अपना दल (एस) ने किया भव्य स्वागत

Share This

अध्यात्मिक राजधानी अयोध्या धाम में धर्मध्वजा के साथ पूर्ण वैभव की स्थापना के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने इटावा के धर्म प्रेमियों का आज प्रातः इटावा लौटने पर अपना दल (एस), इटावा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पक्का तालाब चौराहे पर पटेल प्रतिमा के समक्ष प्रातः 5:15 बजे जोशीले नारों, तिलक, माल्यार्पण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वागत समारोह आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का नेतृत्व अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजसेवी डॉ. हरीशंकर पटेल ने किया। उन्होंने धर्म ध्वजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “धर्म ध्वजा केवल एक केसरिया झंडा नहीं, बल्कि सनातन धर्म का स्वाभिमान और आस्था का अद्वितीय प्रतीक है।”
उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण की यात्रा तीन चरणों में पूरी हुई—

5 अगस्त 2020 को भूमि पूजन एवं शिलान्यास, जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा, 25 नवम्बर 2025 को शिखर पर धर्मध्वजा फहराए जाने के साथ मंदिर पूर्णता को प्राप्त

धर्मध्वजारोहण कार्यक्रम में इटावा के कुल 34 श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री भानु प्रताप सिंह, सह जिला मंत्री दीपक चतुर्वेदी, जनप्रतिनिधि डॉ. सुधीर सविता, एडवोकेट अमित चौरसिया, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

इटावा लौटने पर डॉ. हरीशंकर पटेल के साथ अनुपम पटेल, निखिल सविता, श्रद्धा पटेल, तेजस पटेल सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह, जय श्रीराम के नारे और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण विशेष रूप से देखने को मिला।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...