इटावा में गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर भव्य समागम, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Share This

गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब, इटावा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में 19 से 25 नवंबर तक भव्य धार्मिक समागमों का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर गुरु साहिब जी के अद्वितीय बलिदान को नमन किया। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष **तरन पाल सिंह कालरा** ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म, स्वतंत्रता और मानवता की रक्षा हेतु अपना पवित्र शीश अर्पित कर गुरु साहिब ने संपूर्ण विश्व को यह संदेश दिया कि सत्य और न्याय के लिए खड़ा होना ही मानव–धर्म का सर्वोच्च स्वरूप है। उनका अमर बलिदान भारत की आत्मा में सदैव जीवित रहेगा।

तरन पाल सिंह कालरा ने आगे कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने जबरन धर्मांतरण के विरुद्ध आवाज़ उठाकर सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की। उन्होंने जातिगत भेदभाव, छुआछूत और अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष करते हुए समाज को समानता, करुणा और दया की राह पर चलने की प्रेरणा दी। गुरु साहिब का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य की रक्षा और दूसरों के अधिकारों के लिए खड़ा होना ही सच्ची मानवता है, और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

पूरे सप्ताह चले समागम में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों द्वारा कविताओं, शब्द-गायन और कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब जी के जीवन और शिक्षाओं का स्मरण किया गया। मंगलवार को शहीदी दिवस पर सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दो अखंडपाठों की समाप्ति के साथ 35 श्रद्धालु परिवारों द्वारा अपने घरों में किए गए गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठों का समापन भी किया गया। इसके पश्चात दो घंटे तक निरंतर गुरुवाणी कीर्तन हुआ और समूह जनमानस की सुख-शांति एवं लोक कल्याण के लिए विशेष अरदास की गई। समापन के बाद श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं विनम्रता के साथ गुरु का लंगर प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा कमेटी ने सहज पाठ करने वाले सभी परिवारों और लंगर सेवा में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी