इष्टिकापुरी महायज्ञ में गुंजायमान हुआ “स्वाहा” का आह्वान, दिखा धर्म, श्रद्धा और समरसता का अद्भुत संगम

Share This

इष्टिकापुरी (इटावा) की पावन भूमि पर चल रहे 1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर मंगलवार को पूरे यज्ञमंडप में दिव्यता और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। तीन पालियों में हुईं आहुतियों के साथ पूरा नगर “स्वाहा” के आह्वान से गुंजायमान हो उठा। हर दिशा में वेदघोष, शंखध्वनि और हवन की पवित्र अग्नि ने वातावरण को अध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया।

इष्टिकापुरी के धर्मनिष्ठ नागरिकों ने अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और समर्पण के साथ यज्ञ में भाग लेकर सनातन परंपरा की जीवंतता का परिचय दिया। पूज्य गुरुदेव रामदास महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा — “यज्ञ में दी गई हर आहुति केवल अग्नि को नहीं, बल्कि आत्मा को शुद्ध करती है। यह आयोजन धर्म और समाज के पुनर्जागरण का माध्यम है।”

उन्होंने सभी सनातनी धर्मावलंबियों से आह्वान किया कि वे इस महायज्ञ में सम्मिलित होकर आहुति दें और अपने जीवन को यज्ञमय बनाएं। गुरुदेव ने यह भी स्पष्ट किया कि इस दिव्य आयोजन में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क या दक्षिणा निर्धारित नहीं है। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों के लिए पूर्णतः निःशुल्क और खुला है।

यज्ञ में भाग लेने के दिशा-निर्देश के अनुसार श्रद्धालुओं को केवल सनातनी परिधान में यज्ञशाला में प्रवेश की अनुमति है। पुरुष — धोती-कुर्ता या पारंपरिक भारतीय वस्त्र, महिलाएँ — साड़ी या अन्य भारतीय परिधान धारण करें।
यज्ञ के लिए आवश्यक घृत, समिधा और सामग्री यज्ञमंडप में ही उपलब्ध कराई जाती है, जबकि श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य अनुसार स्वेच्छा से दान दे सकते हैं।

यह महायज्ञ 16 नवम्बर तक निरंतर जारी रहेगा। 16 नवम्बर को पूर्णाहुति समारोह तथा 17 नवम्बर को भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आज का दिन इष्टिकापुरी की अध्यात्मिक चेतना का साक्षात् रूप बना, जहाँ हर आहुति के साथ एकता, श्रद्धा और धर्म की ज्योति और अधिक प्रखर होती गई।

कार्यक्रम संचालन एवं सहयोग में अजय दीक्षित, धर्मेंद्र मिश्र, अनिकेत श्रीवास्तव, प्रीति दुबे, बबली और कुक्कू राजौरिया विशेष रूप से सक्रिय रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...