बाबा बर्फानी के दर्शन को 63 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना, जयकारों से गूंजा स्टेशन परिसर

Share This

 अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के तत्वावधान में बाबा अमरनाथ के पवित्र दर्शन के लिए 63 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था मंगलवार को उत्साह और श्रद्धा के माहौल में रवाना हुआ। श्रद्धालु गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली होते हुए दुरंतो एक्सप्रेस के माध्यम से जम्मू के लिए प्रस्थान कर गए।

श्रद्धालुओं की रवानगी के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, “बाबा तेरा रूप निराला, अमरनाथ में डेरा डाला” और “हर-हर महादेव” के जयघोषों से वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं और उनके परिजनों में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने बताया कि इससे पूर्व पहले जत्थे में 52 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे, जबकि दूसरे जत्थे में 63 श्रद्धालु यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु दिल्ली पहुंचने के बाद दुरंतो एक्सप्रेस से जम्मू जाएंगे और वहां से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा करेंगे।

रवानगी से पूर्व श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। मंडल के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिजनों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं को विदा करते समय भावनात्मक और धार्मिक उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के पदाधिकारी, शिवभक्त एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने बाबा बर्फानी से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा शांति की प्रार्थना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...