ज्ञान मंदिर के सामने 33 हजार वोल्ट लाइन का जर्जर पोल बना खतरा, बड़ा हादसा होने की आशंका

Share This

 फ्रेंड्स कॉलोनी पावर हाउस से करीब एक फर्लांग की दूरी पर स्थित ज्ञान मंदिर के सामने लगे 33 हजार वोल्ट विद्युत आपूर्ति लाइन के एक पोल की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि पोल का निचला हिस्सा काफी हद तक गल चुका है, जिससे उसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है।

यह स्थान शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। इसी मार्ग से रेलवे स्टेशन और फ्रेंड्स कॉलोनी के बीच बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। साथ ही ज्ञान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में जर्जर पोल के कारण किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय भान सिंह यादव ने इस समस्या की ओर विद्युत विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि संबंधित बिजली पोल की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है और सुरक्षा की दृष्टि से इसे तत्काल बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

स्थानीय लोगों ने भी विद्युत विभाग से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए जर्जर पोल का निरीक्षण कर शीघ्र नया पोल स्थापित कराया जाए, ताकि राहगीरों, श्रद्धालुओं और आसपास के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में पोल की स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो सकती है। ऐसे में विद्युत विभाग को बिना विलंब के आवश्यक कदम उठाने चाहिए, जिससे संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...