यूपीयूएमएस में “वन हेल्थ अवेयरनेस रैली” आयोजित — मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के संतुलन पर दिया गया जोर

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा आईएपीएसएम (IAPSM) एवं आईसीएमआर (ICMR) के संयुक्त तत्वावधान में “वन हेल्थ अवेयरनेस रैली” का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बीच गहरे और परस्पर संबंध को उजागर करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रो. (डा.) अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि — “मानव स्वास्थ्य का सीधा और गहरा संबंध पशुओं तथा पर्यावरण के स्वास्थ्य से है। हमें इन तीनों के संतुलन को बनाए रखना ही ‘वन हेल्थ’ की सच्ची भावना है।”

इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर डा. रामकांत यादव, सीएमएस डा. एस. पी. सिंह, एमएस डा. अमित, तथा डीन डा. आदेश कुमार उपस्थित रहे। डा. संदीप कुमार ने 1 से 30 नवम्बर 2025 तक चलने वाले “वन हेल्थ इनिशिएटिव” की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें सीएमई कार्यक्रम, रचनात्मक प्रतियोगिताएं, और रेजिडेंट्स हेतु शोध अनुदान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस पहल की नोडल इंचार्ज डा. सुगंधी शर्मा को नियुक्त किया गया है, जो सभी गतिविधियों का समन्वय करेंगी। रैली में फैकल्टी, रेजिडेंट्स और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में यह संदेश दिया कि — “मानव, पशु और प्रकृति का सामंजस्य ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।”

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...