इटावा में 1108 कुंडीय मृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ के लिए रामदास महाराज का भव्य स्वागत

Share This

रामलीला मैदान के बगल स्थित हिंदू हॉस्टल प्रांगण में आयोजित होने जा रहे 1108 कुंडीय अभूतपूर्व मृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ के यज्ञाधीश रामदास महाराज का स्वागत एवं सम्मान पुरानी दीवानी रोड स्थित डा. जे. के. तिवारी के आवास पर किया गया। नगर के धर्मार्थ सेवा से जुड़े प्रबुद्ध जनों ने यज्ञ को सफल बनाने हेतु तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।

स्वागत समारोह में चौधरी शंकर दयाल दीक्षित स्मारक संस्थान के अध्यक्ष एवं हिंदी के साहित्य महामहोपाध्याय डॉ. विद्याकांत तिवारी, शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के निदेशक राजेंद्र कुमार दीक्षित, योगाचार्य विनोद त्रिपाठी, भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, सचिव महेश कुमार बाथम, कोषाध्यक्ष सीबी मिश्रा, परिषद के प्रकल्प प्रभारी केके त्रिपाठी, राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी, नीमा के अध्यक्ष आयुर्वेदाचार्य डा. जेके तिवारी, ममता तिवारी, इंदिरा तिवारी, समाजसेवी महेश कुमार मिश्रा, डा. राजेश कुमार तिवारी और शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने रामदास महाराज का तिलक, चंदन लगाकर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

यज्ञाधीश रामदास महाराज ने अपने साथ आए कर्मकांडी आचार्यों के स्वस्तिवाचन के बीच उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों को मंत्रोच्चारित अक्षत और नारियल देकर इस यज्ञ का संरक्षक घोषित किया और मंगलकामना का आशीर्वाद दिया।

नीमा के अध्यक्ष आयुर्वेदाचार्य डा. जेके तिवारी ने इस अवसर पर बताया कि उन्हें अपने पूज्य पिताजी ब्रज किशोर तिवारी के साथ 1970 के दशक में बहराइच में शिक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि बहराइच जनपद के एक शुद्ध सनातनी विप्र कुल में जन्मे पूज्य संत रामदास महाराज का इटावा आगमन उनके जीवन और कुटिया के लिए पवित्र अनुभव है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मार्थ सेवियों और जनपद के धर्मप्रेमी जन इस महायज्ञ में यथा सामर्थ्य भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

इस अवसर पर सत्तानबे वर्षीय वयोवृद्ध पं. ब्रज किशोर तिवारी, सभासद पूनम पांडे, सुधीर मिश्र, हर्ष तिवारी, और अनिकेत श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी