इटावा सफारी पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह 2025 का भव्य आयोजन

Share This

इटावा सफारी पार्क में 2 से 8 अक्टूबर के बीच वन्य प्राणी सप्ताह 2025 का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम “मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व” रही और सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्कूलों के विद्यार्थी भागीदार बने।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार पटेल, आईएफएस, वन संरक्षक आगरा वृत्त एवं निदेशक इटावा सफारी पार्क रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पान कुँअर इंटरनेशनल स्कूल के कैलाश यादव, लीडर्स पब्लिक स्कूल के कर्व यादव और अर्चना मेमोरियल एसजीएम इंटर कॉलेज के विवेक गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, पेंटिंग, एक्सटेम्पोर, फैंसी ड्रेस और नृत्य-नाटिका जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जनपद के 15 स्कूलों के 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अदिति सिंह सेंगर (दिल्ली पब्लिक स्कूल) प्रथम, आर्यन प्रताप सिंह (पान कुँअर इंटरनेशनल स्कूल) द्वितीय और प्रखर गुप्ता (सुदिति ग्लोबल एकेडमी) तृतीय रहे। मध्यम वर्ग में दिव्या यादव प्रथम, अपूर्वी गोयल द्वितीय और ईषू यादव तृतीय रही। जूनियर वर्ग में पीहू वर्मा प्रथम, इच्छित राजपूत द्वितीय और वर्तिका यादव तृतीय रही।

पेंटिंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रिंस पाल प्रथम, सृष्टि द्वितीय और वैष्णवी कष्यप तृतीय रही। मध्यम वर्ग में दक्षिता प्रथम, राघव द्वितीय और अदम्य सिंह तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में शुभी मिश्रा प्रथम, अल्फिया खान द्वितीय और इनाया तृतीय रही।

एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में हर्षिका प्रथम, कुषाग्र द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे। मध्यम वर्ग में भूमि प्रथम, अमृषा द्वितीय और रिषा तिवारी तृतीय रही। जूनियर वर्ग में अक्षत सक्सेना प्रथम, दिव्यांषी दीक्षित द्वितीय और अंषिका गोयल तृतीय रही।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मानविक प्रथम, दिव्यांषी दीक्षित द्वितीय और दिव्यांषी यादव तृतीय रही। नृत्य-नाटिका प्रतियोगिता में अर्चना मेमोरियल स्कूल प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वितीय और लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।

पुरस्कार वितरण के बाद कंपोजिट विद्यालय विचारपुरा की छात्राओं ने नृत्य प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए वन एवं वन्य जीव संरक्षण में बच्चों की भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। डॉ. विनय कुमार सिंह, उपनिदेशक सफारी पार्क ने कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।

इस वर्ष लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, पानकुँअर इंटरनेशनल स्कूल और अर्चना मेमोरियल एसजीएम इंटर कॉलेज को सह-समन्वयक के रूप में सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी विद्यालयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सफारी पार्क के बायोलॉजिस्ट बी.एन. सिंह ने आयोजन में जुड़े सभी लोगों और मीडिया को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों और समुदाय में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा और यह प्रयास सफल रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी