सदस्य एससी-एसटी आयोग उत्तर प्रदेश एवं विधान सभा प्रभारी इटावा, रमेश चंद्र कुण्डे का आज इटावा में आकस्मिक दौरा हुआ। उन्होंने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं के साथ मासिक समीक्षा बैठक की और कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कुण्डे ने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने और अपने प्रत्याशियों को जिताने का निर्देश दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. हरीशंकर पटेल ने कांशीराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना समाज और राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक है। बैठक की अध्यक्षता हरीओम सिंह चौहान, कार्यवाहक जिला उपाध्यक्ष ने की। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में राजेश कुमार, सहायक अध्यापक ने प्रबंध समिति के खिलाफ शिकायत सौंपकर न्याय की मांग की। समीक्षा बैठक के उपरांत रमेश चंद्र कुण्डे कानपुर के लिए रवाना हो गए।
