आत्महत्या प्रकरण में ज्योति गुप्ता और संतोष कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट में लगाई रोक

Share This

राजीव यादव आत्महत्या मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। नगर पालिका इटावा की चेयरमैन ज्योति गुप्ता और अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट के इस आदेश से दोनों को बड़ी राहत मिली है।

कई लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही पूर्व चेयरमैन कुलदीप उर्फ़ संटू गुप्ता को भी राहत मिल सकती है। संटू गुप्ता का पहले से ही कहना रहा है कि यह पूरा मामला राजनीतिक द्वेष भावना से प्रेरित है और उन्हें तथा उनकी पत्नी को झूठा फंसाया गया है। उन्होंने पहले ही प्रशासन और पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

हालांकि, इस पूरे प्रकरण में राजनीति भी गहराई तक घुस चुकी है। राजीव यादव की मौत के बाद जहां जनता शुरू में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी दिखी, वहीं धीरे-धीरे राजनीतिक दखल ने हालात को बदल दिया। अब जनता का एक बड़ा हिस्सा मानता है कि राजनीति दखल की वजह से पीड़ित परिवार का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कई लोगों का कहना है कि कौन किसका साथ दे रहा है ये अनुमान लगाना बहुत कठिन है। राजनीति ने न केवल दोहरा खेल खेला, बल्कि पीड़ित परिवार के लिए न्याय की राह भी कठिन बना दी।

अब जबकि कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई है और जांच जारी है, लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में न्याय किस ओर झुकेगा। नगर पालिका का कामकाज फिर से पटरी पर आने की उम्मीद है, लेकिन जनता के मन में सवाल अब भी वही है क्या इस घटना की असली सच्चाई कभी सामने आ पाएगी?

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...