सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में तीन दिवसीय वर्चुअल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, 17 से 19 जुलाई तक होंगे विशेषज्ञ व्याख्यान

Share This

 सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के घटक संस्थान सिर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इटावा द्वारा फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय वर्चुअल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन किया जा रहा है। “Reimagining Pharmacy Education: Innovation, Research, and Professional Excellence” विषय पर आधारित यह कार्यक्रम 17 से 19 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से 8:00 बजे तक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित होगा।

संस्थान की ओर से देशभर के फैकल्टी सदस्यों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, उद्योग विशेषज्ञों तथा फार्मेसी प्रैक्टिशनर्स को इस ऑनलाइन कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव हैं, जबकि संयोजक के रूप में संस्थान के निदेशक डॉ. यू. एस. शर्मा कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम का संचालन फार्मास्यूटिक्स विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर सुश्री पारिका ठाकुर करेंगी।

एफडीपी के दौरान देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ अपने व्याख्यान देंगे। इनमें डॉ. संजय तिवारी (प्रोफेसर, एनआईपीईआर, रायबरेली), डॉ. नीरज के. सेठिया (एसोसिएट प्रोफेसर, डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून) तथा डॉ. भरत मिश्रा (प्रोफेसर एवं निदेशक, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ) शामिल हैं।

कार्यक्रम में फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता से जुड़े समकालीन विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रत्येक सत्र के बाद प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र, देशभर के शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के साथ नेटवर्किंग का अवसर तथा पंजीकृत प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के उपरांत प्रतिभागियों को प्रत्येक सत्र से पूर्व गूगल मीट लिंक व्हाट्सएप एवं ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी संयोजक डॉ. यू. एस. शर्मा (मो. 8439177567) अथवा आयोजन समिति के अन्य सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट www.smgi.org.in तथा ईमेल fdpsmip@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।

संस्थान प्रशासन ने देशभर के फार्मेसी शिक्षकों, शोधकर्ताओं एवं पेशेवरों से इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेकर फार्मेसी शिक्षा के भविष्य को नवाचार, अनुसंधान और उत्कृष्टता के साथ नई दिशा देने का आह्वान किया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...