बुधवार से नगर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- जिन दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकान के सामने फुटपाथ पर हथठेला लगवाये जायेगें और उनसे पैसों की वसूली की जायेगी। ऐसे सभी दुकानदारों व हथठेला संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही अमल मेें लायी जायेगी। आगामी बुधवार से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा।

उक्त बात कस्बा में लगातार बढ रहे अतिक्रमण के कारण दिनोंदिन विकराल रूप धारण करती जा रही जाम की समस्या पर कडी नाराजगी जाहिर करते हुए उपजिलाधिकारी काव्या सी (आईएएस) ने कही। नगर पालिका परिषद के सभागार में चैयरमेन अजय कुमार यादव गुल्लू की अध्यक्षता आयोजित अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एक आवश्यक बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारी नेताओं व दुकानदारों से संवाद किया तथा हरसम्भव अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सुझाव लिये। अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह की मौजूदगी में आयोेजित उक्त बैठक में लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा नगर में अतिक्रमण के कारण मुख्यतः बालूगंज (ऊसराहार रोड) पर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया गया तथा संम्पूर्ण नगर में किये गये नाली के बाहर सड़क तक रखे गये काउण्टर, स्टूल, बेंच एवं स्थाई रूप से किये गये अतिक्रमण से उत्पन्न समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

व्यापार मण्डल अध्यक्ष विमल कुमार पोरवाल बन्टी ने दुकानों के ऊपर लगे टिनशैड को लगा रहने की बात कही। वहीं व्यापारी नेता उमेश गुप्ता ने अतिक्रमण के दौरान किसी भी प्रकार का भेदभाव न होने पर बल दिया। सीबू पोरवाल द्वारा व्यापारियों की लोडिंग-अनलोडिंग की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक में उपस्थिति व्यापारीजनों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया।

बैठक में अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी दुकानदार नाली-टू-नाली अपना अतिक्रमण हटा लें। किसी भी प्रकार की कोई चालान की कार्यवाही न करनी पडे, इसलिए व्यापारी स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें। जिसके चलते शनिवार को मुनादी करायी जायेगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका, राजस्व विभाग टीम, पुलिस प्रशासन एवं बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान सभासद निहालुद्दीन, शिवा यादव, सुशील पोरवाल सहित अन्य व्यापारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...