इटावा में पूज्या आर्यिका रत्न श्री 105 सुमंगलमति माता जी का 15वां दीक्षा दिवस श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया

Share This

श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा प्रांगण में पूज्य समाधिसम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज की पावन शिष्या, पूज्या आर्यिका रत्न इटावा गौरव श्री 105 सुमंगलमति माता जी (समाधिस्थ) का 15वां दीक्षा दिवस बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली से पधारे पंडित पुष्पेंद्र शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत माता जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। दीप प्रज्वलन का सौभाग्य जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन तथा सुशील जैन (डाबर वाले) को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु, संत-भक्त, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने पूज्या माता जी के तप, साधना और धर्मप्रभावना से प्रेरित होकर उनके जीवन से सीख लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन मधुर वाणी और श्रद्धामयी वातावरण में हुआ, जिसमें धर्मगीत, प्रवचन एवं विनयांजलि अर्पण के माध्यम से माता जी की स्मृति को नमन किया गया।

इस दौरान भूपेंद्र जैन (वैद्य), आदेश जैन, जवाहरलाल जैन, निर्मल जैन, विमलेश जैन (वैघ), महावीर प्रसाद जैन, बुलबुल जैन, राजू जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और जैन धर्म के आदर्शों के प्रति समर्पण की अद्भुत छटा देखने को मिली।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी