बदायूं संसदीय क्षेत्र की गुन्नौर विधानसभा में बबराला चौराहा से पेंठ बाजार रजपुरा तक आयोजित PDA साइकिल यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आदित्य यादव शामिल हुए।

यात्रा के दौरान सांसद आदित्य यादव ने विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया और क्षेत्रवासियों को समाजवादी पार्टी की जनहितैषी नीतियों तथा PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा न्याय, समानता और भाईचारे के संदेश को लेकर जनता के बीच रही है और आगे भी जनसेवा की यह परंपरा जारी रहेगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने साइकिल यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
