भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Share This

दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सौरभ दीक्षित के संयोजन में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा व जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति मौजूद रहे। नुमाइश मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौराहा स्थित पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सदर विधायक सरिता भदौरिया और जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके साथ ही नुमाइश मैदान परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के द्वितीय चरण के तहत प्रभारी मंत्री, सदर विधायक और जिलाध्यक्ष ने वृक्षारोपण किया।

नगरपालिका में वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव के प्रताड़ना से आहत होकर हुए दुःखद निधन के पश्चात प्रभारी मंत्री, सदर विधायक और जिलाध्यक्ष ने उनके आवास पर जाकर पुत्र को ढाढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और दोषियों पर जल्द कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उनके जीवन से सीख लेकर अपने जीवन में कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे लोग हमें भी याद रखें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आज़ादी दिलाई, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने देश के विकास में मिसाल कायम की। स्वच्छता अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए, तभी गांधीजी के सपनों का भारत साकार होगा।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरे देश ने आज़ादी का आंदोलन लड़ा, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने “जय जवान, जय किसान” के नारे के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। दोनों महापुरुषों ने हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण किया।

जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अपने समापन उद्बोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा अभियान अब समाप्त हो रहा है। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनपद में आयोजित कार्यक्रम सफल रहे, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री और सेवा पखवाड़ा अभियान संयोजक शिवाकांत चौधरी ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ. रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्याय हरनाथ कुशवाह, देवप्रताप भदौरिया, शिवकिशोर धनगर, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, राहुल राजपूत, डॉ. ज्योति वर्मा, चक्रेस जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया संयोजक विमलेश शाक्य, सतेंद्र राजपूत, कपिल राजपूत, अभिषेक मिश्रा, मोनू चौहान, समीर सक्सेना सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, सेवा पखवाड़ा अभियान के संयोजक, सह-संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी