जसवंतनगर में निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, झांकियों और जयकारों से गूंजा नगर

Share This

श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात रविवार देर शाम धूमधाम से निकाली गई। मुख्य अतिथि सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव के सुपुत्र एवं सांसद आदित्य यादव ने प्रथम आरती कर बारात यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने अंकुर यादव का तिलक लगाकर पटका पहनाकर स्वागत किया।

विश्व प्रसिद्ध रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई यह भव्य बारात नगर के जीजीआईसी, बस स्टैंड चौराहा, छोटा चौराहा व विभिन्न मार्गों से होते हुए बलैया मठ पर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल सैकड़ों भक्त गाजे-बाजे पर थिरकते और जयकारे लगाते चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ को रोककर प्रभु श्रीराम की आरती की और पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

बारात में अलग-अलग रथों पर भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, राजा दशरथ, विश्वामित्र और वसिष्ठ की झांकियां सजाई गई थीं। इसके साथ ही बिहारी जी, शंकर जी, राधा-कृष्ण, माँ दुर्गा की भव्य झांकियां, काली अखाड़ा, “मेरा नाम जोकर” रोड शो सहित दर्जन भर से अधिक आकर्षक प्रस्तुतियां निकाली गईं। घोड़ा बैंड सहित पाँच बैंडों की संगत ने इस बारात को और भी भव्य बना दिया।

जसवंतनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और श्रीराम के रथ के दर्शन कर आनंदित हुए। बारात मार्ग पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह सहित पुलिस बल पूरी व्यवस्था संभाले रहा।

इस अवसर पर रामलीला महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू, उप प्रबंधक ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, जिला सचिव जितेंद्र यादव मोना सहित अनुज मोंटी यादव, विनय पांडेय, अश्वनी गुप्ता, राजीव माथुर, राहुल यादव करहल, पुष्पेंद्र पुरवार, राहुल गुप्ता, राजपाल यादव, राजेंद्र गुप्ता एडवोकेट, रतन पांडेय, निखिल गुप्ता समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पंडित रामकिशन दुबे व्यास द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...