19 सितम्बर को निकलेगी भोलेनाथ की बारात

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- देवों के देव महादेव की बारात आगामी 19 सितम्बर को नगर भ्रमण करेगी। आकर्षक साज-सज्जायुक्त विभिन्न देवों की झाँकी व काली मण्डल के नृत्य के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ निकलने वाली बारात में नगर व क्षेत्र की जनता दर्शन पूजन कर अपने आराध्य का आवाहन करेगी।

उक्त आशय की जानकारी श्री रामलीला कमेटी (रजि0) भरथना के अध्यक्ष रोहित यादव, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी व महामंत्री विनोद गोस्वामी ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि 127वें श्री रामलीला महोत्सव के दौरान आगामी 19 सितम्बर दिन शुक्रवार को कस्बा के कुंअरा स्थित ब्लाक कार्यालय से देवों के देव महादेव की बारात नगर भ्रमण हेतु निकाली जायेगी। आकर्षक साज-सज्जा के बीच भगवान शंकर के साथ वीर हनुमान जी, जगतजननी माँ दुर्गा, रामदरबार, राधाकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झाँकियां व काली मण्डल के कलाकारों का रोमांचक नृत्य आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहेगें। श्री शंकर बारात ब्लाक कार्यालय से प्रारम्भ होकर राजागंज, मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, आजाद रोड, गिरधारीपुरा, सती मन्दिर, मण्डी रोड, श्रेष्ठ नगर, पुराना भरथना, बालूगंज, सरोजनी रोड, जवाहर रोड, कृष्णा नगर होते हुए हीरो एजेन्सी (न0 राजा) पर सम्पन्न होगी। पदाधिकारियों ने नगर व क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से उक्त आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...