तारीखी कब्रिस्तान बाइस ख्वाजा पर ग़ैर-क़ानूनी कब्ज़ा, आने वाली नस्लें कहाँ होंगी दफ़न

Share This

इटावा का तारीखी और सबसे बड़ा बाइस ख्वाजा कब्रिस्तान इस वक़्त संगीन हालात से गुज़र रहा है। मुतवल्ली शाहिद अंसारी पर इल्ज़ाम है कि वो पैसों के लेन-देन के ज़रिए कब्रिस्तान की ज़मीन को अवैध तौर पर बेच रहे हैं। यह मामला मुस्लिम क़ौम में गहरी बेचैनी और ग़ुस्से का सबब बन गया है, क्योंकि कब्रिस्तान की ज़मीन पहले से ही सिमित है और उसके सिमटने से आने वाली नस्लों के लिए दफ़्नाने की जगह का संकट पैदा हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक़ शाहिद अंसारी अब तक तक़रीबन 80 लाख रुपये गरीब मुसलमानों से प्लॉट देने के नाम पर वसूल चुके हैं। यह रकम ज़मीन की कथित खरीद-फरोख़्त और अवैध सौदों से जुड़ी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर इस सिलसिले को रोका नहीं गया तो बाइस ख्वाजा का असल वजूद ही ख़त्म हो जाएगा।

लोगों का दावा है कि मामला सिर्फ़ बाइस ख्वाजा तक सीमित नहीं है, बल्कि इटावा के तक़रीबन हर कब्रिस्तान का यही हाल है। ज़्यादातर कब्रिस्तानों की ज़मीन पर अवैध तामीरात और कब्ज़े बढ़ते जा रहे हैं। कई जगह तो कब्रिस्तानों की सरहद तक मिटा दी गई है और वहाँ दुकानों, मकानों और दीगर तामीरात का काम खुलकर हो रहा है।

मुस्लिम समाज के बुज़ुर्गों का कहना है कि यह सिर्फ़ ज़मीन का मसला नहीं बल्कि हमारी मज़हबी और तारीखी विरासत का मामला है। अगर आज क़ौम एकजुट होकर आवाज़ नहीं उठाएगी तो आने वाले वक़्त में इन कब्रिस्तानों से अवैध कब्ज़ा हटाना नामुमकिन हो जाएगा। उनका कहना है कि यह मामला अदालत और प्रशासन दोनों के सामने उठाया जाना चाहिए ताकि क़ौम की अमानत को बचाया जा सके।

फ़िलहाल, प्रसाशन की तरफ़ से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। लेकिन शहर में उठ रही आवाज़ें बताती हैं कि अब मुस्लिम समाज का सब्र टूट रहा है। लोग अब साफ़ कह रहे हैं कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली नस्लें हमें माफ़ नहीं करेंगी और इटावा के तारीखी कब्रिस्तान सिर्फ़ नाम तक रह जाएंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...