बसरेहर के ग्राम कुनैया में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण

Share This

 विधानसभा क्षेत्र के बसरेहर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अभिनयपुरा पाठकपुरा के ग्राम कुनैया में समाजवादी विचारधारा के पुरोधा एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सहभागिता की

समारोह में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ नेता रामसेवक यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इटावा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी नेता जितेंद्र दोहरे ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि नेताजी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनकी नीतियां और विचार आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नेताजी के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। प्रतिमा अनावरण के बाद उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...