परशुराम सेवा समिति ने आधा सैकड़ा मेधावियों को सम्मानित किया, पुस्तक का विमोचन किया गया

Share This

इकदिल:- परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) का मेधावी सम्मान समारोह श्री एसआरएलटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन इकदिल में आयोजित किया गया l इसके साथ ही संरक्षक कृष्ण मोहन अग्निहोत्री द्वारा महादेवी वर्मा पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया l कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड व यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के वर्ष 2026 में 80 प्रतिशत तक अंक पाने वाले सभी वर्गों के आधा सैकड़ा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक नरेश चन्द्र भटेले पूर्व प्रधानाचार्य ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव जयशिव मिश्रा ने किया l

कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वेश शर्मा ने मां सरस्वती जी की वंदना पढ़कर किया l साथ ही अतिथियों ने भगवान श्री परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर विधि पूर्वक पूजन किया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि मेधावियों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है l अध्यक्षता कर रहे नरेश चंद्र भटेले ने कहा कि परशुराम सेवा समिति का यह सराहनीय कार्य है l

कार्यक्रम में कवि गोविन्द द्विवेदी, गोपाल पाण्डेय, विनोद कुमार राठौर आदि ने काव्य पाठ किया l इस अवसर पर डॉ. उमाकांत शर्मा, संरक्षक आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, कृष्ण मोहन अग्निहोत्री, हरि प्रकाश चौधरी, अनिल दुबे, राज कुमार दीक्षित, अनिल दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष के के चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, प्रदेश प्रभारी के के त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, सुनील तिवारी एड. राजेंद्र देव दुबे, गीतिका तिवारी, अनिल चौधरी, गोपाल जी मिश्रा, रवि शंकर चौधरी, रिंकू तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, मुकेश दीक्षित, शिवेंद्र मिश्रा, अंशुल पाण्डेय एड., राजीव त्रिपाठी एड., राज तिवारी, गोपाल मिश्रा, नवीन मिश्रा आदि उपस्थित रहे l

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...