भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के आवास पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिला मंत्री जीतेन्द्र गौर सहित पार्टी पदाधिकारियों ने पहुँचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जनसेवा और संगठन हित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं, पदाधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि संगठन के प्रत्येक कार्य को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
