हरियाणा में मत्स्य विकास को बढ़ावा, केंद्र ने 760.87 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Share This

नई दिल्ली। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि मत्स्य विभाग ने पिछले पांच वर्षों (2020-21 से 2024-25) के दौरान हरियाणा सरकार के 760.87 करोड़ रुपये के मत्स्य विकास योजना प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 262.16 करोड़ रुपये है।

मंत्री ने बताया कि ये सभी प्रस्ताव प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं, जिनका उद्देश्य राज्य में मत्स्य पालन अवसंरचना और जलीय कृषि का विकास करना है। केंद्र सरकार द्वारा अपने हिस्से की 168.61 करोड़ रुपये की राशि हरियाणा सरकार को जारी भी की जा चुकी है।

पीएमएमएसवाई के तहत हरियाणा में कई महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। इनमें खारे एवं क्षारीय क्षेत्रों सहित 3766 हेक्टेयर में नए मत्स्य पालन तालाबों का निर्माण, 166 मछली कियोस्क, 130 पुनर्चक्रण मत्स्य पालन प्रणाली, 326 बायोफ्लॉक इकाइयां, 11 नई मीठे पानी की मछली हैचरी, 48 मछली चारा मिलें, 23 आइस प्लांट/कोल्ड स्टोरेज, एक एकीकृत एक्वा पार्क तथा 9 सजावटी मछली पालन इकाइयों की स्थापना शामिल है।

हरियाणा सरकार के मत्स्य विभाग के अनुसार, हिसार और करनाल जिलों में मछली पालकों को क्रमशः 514.51 लाख रुपये और 1151.95 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है, जिससे ‘नीली क्रांति’ को गति मिली है। इस पहल के जरिए मत्स्य पालन को आजीविका के एक सशक्त स्रोत के रूप में अपनाने से विशेष रूप से महिलाओं और अनुसूचित जाति समुदाय के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप राज्य में मछली पालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...