संत विवेकानंद स्कूल में ‘गुरु की महिमा’ पर आर्ट गैलरी का आयोजन, छात्राओं की प्रतिभा को सराहा गया

Share This

संत विवेकानन्द सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर “गुरु की महिमा” विषय पर आधारित एक भव्य कला प्रदर्शनी (आर्ट गैलरी) का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्था के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉ. आनंद ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

कला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. देवेंद्र सिंह (विभागाध्यक्ष एवं पूर्व डीन, डॉक्टर चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय, इटावा) एवं विशिष्ट अतिथि मनोज यादव (वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट) ने फीता काटकर किया।

इस आर्ट गैलरी में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अपने चित्रों में डॉ. राधाकृष्णन के जीवन दर्शन और शिक्षक-छात्र संबंधों की महत्ता को खूबसूरती से दर्शाया। इस अवसर पर श्रेया राजपूत (कक्षा 9), वैष्णवी (कक्षा 10), शुभि तोमर, सानिया कश्यप, साक्षी यादव, कनिका, दीपांशी वर्मा, कांची यादव, छाया यादव, जानवी यादव, आयुषी यादव, अन्वेष, श्रेया, रिश्या यादव, दीप्ति यादव, वैष्णवी और ऋचा चतुर्वेदी (कक्षा 12) सहित अनेक छात्राओं की कृतियों को देखकर अतिथियों ने उनकी सृजनात्मकता और प्रतिभा की सराहना की।

प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “डॉ. राधाकृष्णन ने एक सामान्य परिवार से निकलकर शिक्षा के बल पर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

कला प्रदर्शनी की सफलता में वरिष्ठ कला शिक्षक केशव आनंद और शिक्षिका सुजाता मेम का विशेष योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी