इटावा सफारी पार्क में शेर शावक ‘अज्जू’ का मनाया गया दूसरा जन्मदिन, हैंड रियरिंग का पहला सफल प्रयास

Share This

इटावा सफारी पार्क में वास कर रहे बब्बर शेर कान्हा और रूपा से 3 सितंबर 2023 को जन्मे शावक अज्जू का द्वितीय जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्म के समय शेरनी रूपा द्वारा दूध न पिलाए जाने पर इस शावक की परवरिश सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सक एवं समर्पित कीपर अजय सिंह द्वारा की गई थी। यही कारण है कि शावक को प्यार से अज्जू नाम दिया गया।

शावक को जन्म के तुरंत बाद नियोनेटल केयर हाउस में शिफ्ट कर दूध पिलाकर उसका पालन-पोषण किया गया। शुरुआती छह महीनों तक इसकी वृद्धि काफी धीमी रही और यह बेहद कमजोर था, किंतु निरंतर देखभाल के चलते यह पूर्णतया स्वस्थ हो गया। जून 2024 में इसे शेरनी नीरजा एवं उसके शावकों आषी और जया के पास वाले बाड़े में शिफ्ट किया गया, जहां अब यह अच्छे से अपना जीवन यापन कर रहा है।

वन्यजीव चिकित्सकों और सफारी प्रबंधन के सतत प्रयास से आज यह शावक लगभग 125 किलोग्राम वजन का हो चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, शेर शावकों की हैंड रियरिंग (मानव देखभाल में पालन-पोषण) का यह सफारी पार्क का पहला सफल प्रयास है, जो वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इस अवसर पर सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शावक को माँ का दूध न मिल पाने के बावजूद कीपर अजय सिंह एवं चिकित्सकों की मेहनत और समर्पण से इसे स्वस्थ एवं मजबूत बनाया गया है। यह प्रयास इटावा सफारी पार्क के लिए गौरव की बात है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी