एसएसपी इटावा ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली, पुलिस बल को अनुशासन व फिटनेस के लिए दिए निर्देश

Share This

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देते हुए सभी पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई तथा टोलीवार ड्रिल एवं रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए।

एसएसपी ने यूपी 112 पीआरवी का भी निरीक्षण किया और उसमें मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट एवं अन्य सामग्री की जांच की। उन्होंने उपकरणों की नियमित सफाई, देखरेख और कुशल संचालन के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन स्थित जेटीसी/आरटीसी बैरक, भोजनालय और पुलिस मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण अवधि में अनुशासित रहकर रहन-सहन, व्यवहार एवं भाषा में मर्यादा बनाए रखने, गंभीरता, लगन एवं निष्ठा से प्रशिक्षण पूर्ण करने और समय-समय पर मिलने वाले सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

 

परेड उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच की तथा पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...