शासन के डी-ट्रिपल सी मॉनीटरिंग अभियान के तहत अकालगंज वार्ड में वरिष्ठ भाजपा नेता व नेता प्रतिपक्ष शरद बाजपेयी के नेतृत्व और ईओ सन्तोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर नागरिकों को गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग डालने के लिए जागरूक किया गया।

ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शरद बाजपेयी ने असिस्टेंट डायरेक्टर रितु सुभाष से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर संवाद किया और बताया कि वार्ड में लगभग 150 घरों में कूड़ा पृथक रूप से डाला जा रहा है। उन्होंने ईओ मिश्रा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में उनका सहयोग उल्लेखनीय है।

ईओ सन्तोष मिश्रा ने भी बताया कि अकालगंज वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक है और जनता का सहयोग भी सराहनीय है। इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नत्थी लाल, परियोजना विश्लेषक विवेक सिंह, सफाई कर्मचारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
