स्थानीय निकायों के कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन पर जिलाधिकारी सख्त

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय निकायों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटरों की स्थिति की समीक्षा करते हुए बताया कि जनपद में कुल 6 एमआरएफ सेंटर प्रस्तावित हैं, जिनमें से वर्तमान में 3 संचालित हैं। उन्होंने शेष सेंटरों को शीघ्र पूर्ण कर सभी को क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए।

कम्पोजिट पिट निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत इटावा में प्रतिदिन लगभग 70 टन कचरे का निस्तारण किया जा रहा है, जबकि जसवंतनगर में 2 टन कचरा निस्तारित हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि “हैंड टू हैंड” प्रणाली पूर्ण रूप से लागू होने पर आगामी 6 माह में बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

उन्होंने नारियल अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए जानकारी एकत्र कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त चालान कार्रवाई करने को कहा।

सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें सुलभ इंटरनेशनल को सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं आधुनिक शौचालय उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही शौचालयों पर प्रेरणादायक स्लोगन लिखवाने एवं नियमित मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा।

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था की समीक्षा में पाया गया कि इटावा में 56%, जसवंतनगर में 59%, भरथना में 78% तथा लखना में 37% कूड़ा संग्रहण हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने मैनपावर बढ़ाकर संग्रहण प्रतिशत में वृद्धि करने और सभी वाहनों के नियमित संचालन के निर्देश दिए। साथ ही कूड़ा उठाने वाले वाहनों की नियमित धुलाई सुनिश्चित करने को भी कहा।

जिलाधिकारी ने छोटे नगर निकायों को “गार्बेज फ्री सिटी” बनाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए और कहा कि छोटे नगरों में यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने नगर पालिका इटावा को भी इस दिशा में सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

राजस्व वसूली को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि मोहल्लों में जाकर जनवरी माह से अभियान चलाकर वसूली सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुरवइया टोला के पास होलिका दहन स्थल पर फैले कूड़े को तत्काल हटाने और वहां स्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के बंद होने पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इसके कारण गंदा पानी सीधे नदियों में जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग को शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रमुख चौराहों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने पर भी जोर दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...