मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार का अवसर, 1434 लाभार्थियों को मिला ऋण

Share This

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र इटावा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक का 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त एवं बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में जनपद इटावा को वर्ष के लिए 1700 युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

जिला उद्योग केन्द्र द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 20 मार्च 2026 तक जनपद में 1434 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत अथवा वितरित किया जा चुका है, जबकि शेष 266 आवेदनों पर कार्यवाही प्रगति पर है। अधिकारियों का कहना है कि इन आवेदनों को शीघ्र पूर्ण कर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त उद्योग ने उन सभी आवेदकों से अपील की है, जिनकी ऋण पत्रावलियां बैंकों में लंबित हैं, वे तत्काल संबंधित बैंक शाखा से संपर्क करें और अपनी कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की कमियों को दूर कर पूर्ण अभिलेख जमा करें, जिससे ऋण स्वीकृति एवं वितरण प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

जनपद में 25 मार्च 2026 को एक बृहद ऋण वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में सभी बैंक शाखा प्रबंधकों ने आश्वासन दिया है कि लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कर अधिकतम ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

अधिकारियों ने सभी इच्छुक युवाओं से समय रहते बैंक से संपर्क कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकें।

यदि किसी भी प्रकार की समस्या या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो आवेदक संबंधित सीएम युवा फेलो से जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, इटावा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...