विकास भवन में भव्य कार्यक्रम, जनकल्याण योजनाओं से लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

Share This

उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार  को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कल्याण सेक्टर के अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सदर विधायक  सरिता भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वृद्धावस्था पेंशन योजना के 50 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति के 40 तथा अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति के 10 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 10 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया गया, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने सराहना की।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी एवं नगला हीरालाल के 110, पंचायत राजकीय महिला महाविद्यालय की 54, चौधरी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के 56, संचेतना इंस्टीट्यूट के 46 तथा सरस्वती महाविद्यालय टिक्सी टेम्पल के 44 छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

इस दौरान  संध्या रानी बघेल (जिला समाज कल्याण अधिकारी),  प्रदीप तिवारी (जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी),  लक्ष्मीकांत त्रिपाठी (जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी) एवं रमेश चन्द्र मेहरा (अर्थ एवं संख्याधिकारी) सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और जनकल्याण की भावना के साथ हुआ, जिसमें सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...