पंचायत विकास सूचकांक के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Share This

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत पंचायत विकास सूचकांक (PAI) स्कीम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में सरकार की मंशा के अनुरूप समुचित, पारदर्शी और मानक के अनुसार विकास कार्यों की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य सही और उचित रेट पर हों, तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हों, इसके लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से ग्राम स्तरीय कर्मियों को योजनाओं की गहराई से जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन कर सकें।

कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 8 जुलाई को भी एक इसी तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें उपनिदेशक, कानपुर ने विस्तारपूर्वक कर्मचारियों को योजनाओं की जानकारी दी थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत स्तर पर बनने वाली डीपीजीपी योजनाएं गहन जांच-पड़ताल के बाद ही तैयार की जानी चाहिए, जिससे कोई कमी न रह जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त पुरस्कार पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि भारत सरकार की थीम में भी पुरस्कृत होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षण में मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से विशेष प्रयास करने की अपील की।

अपने संबोधन में उन्होंने “जल है तो कल है” की भावना पर बोलते हुए कहा कि गांवों में पहले जो तालाब और कुएं जल स्रोत थे, वे आज प्रदूषण और उपेक्षा के कारण उपयोग के योग्य नहीं रहे। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में लगे हैंडपंपों में लगभग 90% लोगों ने समरसेबल पंप लगा दिए हैं, जिससे जल की बर्बादी हो रही है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएं आगे चलकर विकास खंड स्तर पर भी आयोजित की जाएंगी ताकि ग्राम विकास की योजनाओं को सही दिशा और गति मिल सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, एडीपीआरओ रोहित कुमार, सभी एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधानगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...