इटावा सफारी पार्क में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर छात्राओं ने लिया जागरूकता का संदेश

Share This

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर इटावा सफारी पार्क में नगर क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर पार्क का भ्रमण कराया गया। इसके पश्चात मनन सभागार में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बाघों के संरक्षण और महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वर्तमान में पूरे भारत में 58 टाइगर रिजर्व घोषित किए जा चुके हैं, जिनमें कुल मिलाकर 3600 से अधिक बाघों की संख्या दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में दुधवा, पीलीभीत एवं रानीपुर टाइगर रिजर्व सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन के रूप में बिजनौर जनपद में अमानगढ़ टाइगर रिजर्व स्थित है।

डॉ. पटेल ने कहा कि प्रकृति के संतुलन और जैव विविधता की रक्षा के लिए बाघों का संरक्षण बेहद आवश्यक है। यदि हम इन्हें नहीं बचा पाए, तो आने वाली पीढ़ियां बाघों को केवल किताबों और तस्वीरों में ही देख सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे भी पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण का संकल्प लें।

कार्यक्रम में सफारी पार्क के उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह और जीवविज्ञानी बी.एन. सिंह ने भी अपने विचार साझा करते हुए बाघों के प्राकृतिक आवास, व्यवहार और संकटों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सफारी पार्क के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बाघों की जैविक महत्ता और उनके संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना था, जिसे सभी ने गहराई से समझा और सराहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...