बिस्तर में छिपा सांप देखकर मचा हड़कंप, सर्पमित्र डॉ. आशीष ने किया सफल रेस्क्यू

Share This

 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बैजल कॉलोनी में उस समय अफरातफरी मच गई जब वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण, इटावा के ब्यूरो चीफ गौरव डुडेजा के आवास में एक सांप बिस्तर के नीचे दिखाई दिया। नाग पंचमी के अवसर पर हुए इस अप्रत्याशित घटनाक्रम में घरवालों की सतर्कता और सर्पमित्र की तत्परता से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात गौरव डुडेजा के छोटे भाई की पत्नी किरन ने कमरे की खिड़की से एक सांप को अंदर आते और बिस्तर की ओर जाते हुए देखा। डर के मारे उन्होंने तुरंत कमरे से बाहर निकलकर परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कमरा बंद कर दिया गया।

सुबह इस सूचना पर गौरव डुडेजा ने वन्यजीव विशेषज्ञ एवं सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी को उनके Snake Bite Helpline No. 7017204213 पर सूचना दी। डॉ. त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंचे और बिस्तर से सांप को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए सांप की पहचान कॉमन वुल्फ स्नेक (लाइकोडॉन) के रूप में हुई जो करैत जैसा दिखता है, परंतु पूर्णत: विषहीन होता है।

डॉ. आशीष ने मौके पर मौजूद परिजनों को जागरूक करते हुए बताया कि बरसात के मौसम में इस तरह के जीव-जंतु घरों में आ जाते हैं, पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया, “लाइकोडॉन सांप करैत की तरह दिखता जरूर है, लेकिन यह विषैला नहीं होता और मानव जीवन के लिए किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होता।”

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सर्पदंश की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि घाव से ह्रदय की दिशा में हल्की पट्टी बांधें और तत्काल जिला अस्पताल, मोतीझील की इमरजेंसी (कमरा संख्या 3) में पहुंचें, जहां हर प्रकार के सर्पदंश का इलाज उपलब्ध है।

रेस्क्यू के उपरांत गौरव डुडेजा ने सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी और उनके सहयोगी ओशन संस्था के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. पीयूष दीक्षित का आभार प्रकट किया। इस घटना के दौरान परिवार द्वारा सांप को कोई क्षति न पहुंचाकर उसे सुरक्षित छोड़े जाने का संदेश प्रकृति और जीव संरक्षण की ओर एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

लाइकोडॉन सांप बिल्कुल भी विषैला नहीं होता : डॉ. आशीष त्रिपाठी

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...