झाड़‑फूंक के फेर में गई जान: करैत के डसने से किशोरी की मौत, मां की हालत अब स्थिर

Share This

हनुमंतपुरा चौराहे के पास स्थित एक गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब घर की छत पर सो रही मां-बेटी को एक जहरीले सांप ने डस लिया। घटना में बेटी शैली उर्फ मुन्ना, उम्र लगभग 18 वर्ष, की सर्पदंश से तड़पकर सुबह मौत हो गई, जबकि मां रजनी पत्नी भीमसेन को समय रहते जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड नंबर 3 में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई और अब उसकी स्थिति सामान्य है।

ग्रामीणों के अनुसार, जिस सांप ने डसा वह करैत प्रजाति का था, जिसे सबसे ज़हरीले सांपों में गिना जाता है और जिसका इलाज केवल एंटीवेनम इंजेक्शन से ही संभव होता है। दुर्भाग्यवश, शैली को अस्पताल ले जाने के बजाय परिवारजन उसे रीतौर की मड़ैया में झाड़-फूंक कराने ले गए, जहां एक कथित बाबा ने मंत्रों से इलाज की कोशिश की, लेकिन वह बच्ची की जान नहीं बचा सका। यदि समय पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया होता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

शैली की मृत्यु के बाद, परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को भारी पत्थर से बांधकर जल प्रवाह कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अंधविश्वास का बोलबाला है और कई स्थानों जैसे चकरनगर क्षेत्र की मड़ैया, जसवंत नगर रेलवे पुल के पास और अछल्दा में रीतौर गांव के पास झाड़-फूंक की दुकानें ढोंगी बाबाओं द्वारा संचालित की जा रही हैं। ऐसे बाबाओं के कारण लोग वैज्ञानिक इलाज की जगह टोने-टोटकों पर भरोसा कर रहे हैं, जिससे सर्पदंश जैसी गंभीर आपात स्थिति में भी जानें जा रही हैं।

यह भी सामने आया कि ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा सर्पदंश से मौत पर दिए जाने वाले 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की जानकारी ही नहीं थी। इसी अज्ञानता के कारण परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शैली के शव को जल्दबाजी में बहा दिया, ताकि मां पर इसका मानसिक आघात न हो। यह स्थिति न केवल एक बड़ी सामाजिक चिंता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी आज भी ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच रही है। क्षेत्रीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की यह भी जिम्मेदारी बनती है कि वे जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को समय पर इलाज और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी दें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...