हीट वेव प्रबंधन कार्यशाला में इटावा रहा अव्वल, राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त

Share This

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनाँक 17 एवं 18 मार्च 2025 को लखनऊ स्थित जल एवं भूमि संस्थान में हीट वेव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हीट वेव न्यूनीकरण के लिए किए जाने वाले कार्यों एवं उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वर्ष 2024 में प्रदेश के सभी 75 जनपदों द्वारा किए गए कार्यों एवं हीट वेव प्रबंधन योजना का मूल्यांकन किया। इस प्रक्रिया में जनपद इटावा की ओर से आपदा विशेषज्ञ  अवनीश दुबे एवं सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी यतेंद्र राजपूत ने प्रतिभाग किया। उन्होंने जनपद में हीट वेव से निपटने के लिए किए गए न्यूनीकरण प्रयासों का प्रस्तुतिकरण भी दिया।

प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि बीते वर्षों की तुलना में जनपद में गर्मी की तीव्रता लगातार बढ़ रही है, जिसके दुष्प्रभावों को कम करने के लिए नवाचार, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण माध्यमों को अपनाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (वि/रा)  अभिनव रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इटावा “जीरो टॉलरेंस, अवॉइडेबल डेथ” नीति पर कार्य कर रहा है।

वर्ष 2024 में भीषण गर्मी के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, इटावा द्वारा तैयार की गई हीट वेव कार्ययोजना-2024 को प्रभावी रूप से लागू किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। इस कार्ययोजना की बदौलत जनपद में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना दर्ज नहीं की गई।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों की हीट वेव कार्ययोजनाओं का राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं यूनिसेफ के विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया गया। इस प्रक्रिया में इटावा ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष माननीय श्री योगेंद्र ढिमरी ने इटावा को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 जनपदों में प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया।

इस उपलब्धि पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिला पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग, अग्निशमन विभाग, शिक्षा विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, दैवीय आपदा लिपिक सहित सभी संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की और आभार प्रकट किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...