नगर पालिका बोर्ड बजट बैठक में घाटे का बजट पेश, शरद बाजपेयी ने उठाए जनहित के मुद्दे

Share This

नगर पालिका परिषद में आज बोर्ड बजट बैठक आहूत की गई, जिसमें घाटे का बजट पेश किया गया। बैठक में भाजपा नेता एवं सभासद शरद बाजपेयी ने जनहित में अपने प्रस्ताव रखे और अपने शायराना अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया। शरद बाजपेयी ने बैठक में कहा कि सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा नगर निगम के गठन का जो प्रस्ताव रखा गया है, उसका मैं स्वागत और समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा, “अब इटावा को नगर निगम बनाने की जरूरत भी है और यह समय की मांग भी है। मैं विधायक जी को बधाई देता हूं और उनके इस प्रयास की सराहना करता हूं।”

शरद बाजपेयी ने जनहित में कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि इटावा नगर के कई वार्डों में सड़कें, फुटपाथ और पुलिया टूटी पड़ी हैं, जिन्हें तत्काल ठीक किया जाए। साथ ही, नगर पालिका द्वारा किए गए व्यय का पूरा ब्योरा, प्रति नग कीमत सहित कुल खर्च, जनता के सामने पेश किया जाए।

उन्होंने अटल पथ के रुके हुए कार्य पर भी आपत्ति जताई। बाजपेयी ने सवाल उठाया, “अटल पथ का काम क्यों रुका हुआ है? प्लेटफार्म अभी तक चौड़ा क्यों नहीं किया गया? लाइटें, फब्बारे और छत्र क्यों नहीं लगाए गए? अटल जी की कविता में गलती को भी अभी तक ठीक नहीं किया गया, सिर्फ हाथ ठीक किए गए और प्लेटफार्म को थोड़ा ऊंचा किया गया। मेरा निवेदन है कि अटल पथ का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।”

शरद बाजपेयी ने कहा कि इटावा की जनता जानना चाहती है कि उनके प्रस्तावों पर कालीवाहन और श्मशान घाट पर हुए कार्यों में फब्बारे, लाइटें आदि पर प्रति नग कितना खर्च हुआ और कुल व्यय कितना रहा। उन्होंने बजट बैठक के संदर्भ में आय-व्यय पर चर्चा करते हुए कहा, “दस महीने चले तहबाजारी ठेके से कितनी वसूली हुई और कितना पैसा नगर पालिका में जमा हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी दी जाए। साथ ही, जिला अस्पताल के बाहर बिना टेंडर लगाए गए वाहन स्टैंड से आठ दिनों में कितना पैसा नगर पालिका में जमा हुआ, इसका ब्योरा भी सामने लाया जाए।”

अपने अंदाज में शरद बाजपेयी ने कहा, “मैं कुछ लोगों की तरह दिखावा नहीं करता। अच्छा हो या बुरा, जैसा भी हूं, ओरिजनल हूं।” उनके इस बयान ने बैठक में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, ईओ विनय मणि त्रिपाठी सहित सभासद गण और अधिकारी उपस्थित रहे। शरद बाजपेयी के प्रस्तावों और सवालों ने बजट बैठक को जनहित के मुद्दों पर केंद्रित कर दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...