ऊसराहार मार्ग पर वैन और बाइक की टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Share This

भरथना के ऊसराहार मार्ग पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम नगला पीपल चन्दपुरा टावर के पास वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में वैन चालक और बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया और एक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

रात करीब 10 बजे हुआ, जब नगला लची धान मील के पास रहने वाले 24 वर्षीय दिशांत उर्फ आकाश पुत्र सुरेश चंद हार अपनी वैन से कहीं जा रहे थे। वहीं, बाइक सवार 19 वर्षीय तारिश उर्फ तरुन पुत्र मुनीश निवासी अछल्दा दिऊरिया, औरैया और 28 वर्षीय हरिओम पुत्र मुनेश यादव एक समारोह से लौट रहे थे। अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दिशांत और तारिश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। वैन में सवार दिशांत के पड़ोसी अजय को मामूली चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने दिशांत और तारिश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल हरिओम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय बाइक सवार छठी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक घटना हो गई।

इस हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दिशांत की पत्नी नेहा ने बताया कि 2022 में उनकी शादी हुई थी और उनका डेढ़ साल का बेटा है। पति की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी