भागवत कथा से जीवन में भक्ति, ज्ञान, वैराग्य के भाव होते उत्पन्न- मयंक महाराज

Share This

 भागवत कथा से जीवन में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण से व्यक्ति के विचारों में बदलाव होने के साथ-साथ उसका आचरण भी परिवर्तित हो जाता है।

उक्त बात क्षेत्र के ग्राम रमायन स्थित महामंशापूर्ण गंगाधर विश्वनाथ धाम प्राचीन शिव मन्दिर पर महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान कथा का श्रवण कराते हुए सरस कथावाचक आचार्य पं0 रामबाबू द्विवेदी मयंक महाराज ने कही। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि जिसके पास प्रेमधन है, वह कभी निर्धन नहीं हो सकता। मित्रता में राजा और रंक सभी एक समान हैं, इसमें कोई भेदभाव नहीं होता। उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि सुदामा का नाम सुनते ही द्वारिकाधीश नंगे पांव मित्र की अगवानी करने के लिए राजमहल के द्वार पर पहुँच गये थे। यह दृश्य देखकर सभी आश्चर्यचकित थे, आखिर सुदामा में ऐसा क्या है, कि भगवान दौडे चले आये। बस यही सच्ची मित्रता का प्रतीक है। साथ ही कथावाचक श्री मयंक ने अन्य प्रसंगों का भी मार्मिक वर्णन किया। इस मौके पर यज्ञाचार्य सर्वेश तिवारी, धनंजय तिवारी, परीक्षित विनोद कुमार सविता, उर्मिला देवी, रजनीश उपाध्याय, सोनम उपाध्याय, अरविन्द कुमार पोरवाल, अनिल कुमार श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, रमेश चन्द्र शाक्य, राजेन्द्र सिंह, रामनरेश पोरवाल सहित कई गणमान्यजनों के साथ महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...