राजकीय इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी व प्रतियोगिताएं आयोजित

Share This

राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर गोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रदीप देशमणी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि एक गंभीर समस्या है, जिससे बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि वे खुद भी सतर्क रहें और दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

एआरटीओ ने छात्रों को समझाया कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का माध्यम है। उन्होंने कहा, “यातायात नियमों का पालन इसलिए करें कि आप और अन्य राहगीर दोनों सुरक्षित रहें। जीवन अनमोल है, इसे किसी भी तरह की लापरवाही से खतरे में न डालें।” उन्होंने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतें कोरोना काल की तुलना में कहीं अधिक हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

विद्यालय की प्रवक्ता श्रीना कुमारी ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग के खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अक्सर चालक एक हाथ से स्टेयरिंग संभालते हैं और दूसरे हाथ से फोन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि जब वे अपने माता-पिता या किसी परिजन के साथ यात्रा करें और देखें कि चालक फोन का इस्तेमाल कर रहा है, तो उसे अवश्य टोकें और रोकें।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना ने एआरटीओ प्रदीप देशमणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर एक दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण, क्विज और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विमलेश और डॉ. निधि चतुर्वेदी ने निभाई। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...