प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 को वापस लेने की मांग

Share This

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन इटावा के अध्यक्ष अनिल कुमार गौर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी इटावा को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन कर लाए जा रहे अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के प्रावधानों पर कड़ी आपत्ति जताई गई।

बार एसोसिएशन का कहना है कि प्रस्तावित बिल में धारा 4, धारा 9, धारा 24ए, धारा 24बी, धारा 26ए, धारा 35ए, धारा 36, धारा 49ए व धारा 49ए(1) सहित कई ऐसे संशोधन किए जा रहे हैं, जो अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हैं। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह बिल अनुच्छेद 19 (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 21 (जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार) का उल्लंघन करता है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन इटावा के सभी अधिवक्ताओं ने 21 फरवरी 2025 को न्यायिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत रहकर कचहरी व कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 की प्रतियां जलाकर नाराजगी जताई। इसके साथ ही शांतिपूर्ण मार्च निकालकर बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में देवेन्द्र पल सिंह, देवेन्द्र सिंह कुशवाह, शशिवाला चतुर्वेदी, मनोज कुमार, शिवम्, गजेन्द्र पल चौधरी, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, सुभाष राजपूत समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि इस बिल को जल्द वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...