बार एसोसिएशन भरथना ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

Share This

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रस्तावित संशोधन बिलों को लेकर बार एसोसिएशन भरथना के पदाधिकारियों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को देश की राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित संशोधनों का विरोध करते हुए इन प्रावधानों को वापस लेने की मांग की।

बार एसोसिएशन भरथना के अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव और महामंत्री राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्थानीय अधिवक्ताओं ने इस ज्ञापन के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में धारा-4 के तहत तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति, धारा-35ए में संशोधन कर अधिवक्ताओं की हड़ताल पर रोक, धारा-26ए के तहत अधिवक्ताओं को रोल लिस्ट से हटाने के प्रावधान का विरोध, धारा-24ए और 24बी को समाप्त करने तथा विदेशी लॉ फर्म को भारत में लागू करने के प्रस्तावित धारा-49ए का पुरजोर विरोध किया।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ये संशोधन न केवल अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन करेंगे, बल्कि न्याय प्रणाली को भी प्रभावित करेंगे। उन्होंने सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान लेने की अपील की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें एडवोकेट रामपाल सिंह राठौर, सुभाष चंद्र यादव, श्रीप्रकाश पोरवाल, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, सुधीर यादव, सुबोध यादव, रामकृष्ण श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, भूपेंद्र यादव, महावीर सिंह यादव, सुरेश यादव, उपेंद्र सिंह चौहान, नरेन्द्र दिवाकर और सत्यप्रकाश यादव समेत कई अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...