कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पहुचें इटावा, निषाद समाज के हक की उठाई मांग

Share This

उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन विभाग के केबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद आज इटावा पहुंचे। वे ‘संवैधानिक अधिकार यात्रा’ के तहत सिंचाई विभाग के गेस्टहाउस में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने निषाद समाज के अधिकारों को लेकर बड़ा बयान दिया और समुदाय को जागरूक करने की अपील की।

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि यह यात्रा 18 प्रतिशत निषाद समाज के लोगों को जागरूक, उत्साहित और एकजुट करने के लिए चलाई जा रही है। वंचित और शोषित निषाद समुदाय को जगाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को अपने पुराने व्यवसाय के साथ उच्च शिक्षा भी प्राप्त करनी चाहिए, ताकि वे अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान में निषाद समाज को पूर्ण अधिकार दिए गए हैं, लेकिन उन्हें अभी भी उनका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए उनकी मांग है कि निषाद समाज को पिछड़ा वर्ग से निकालकर अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए और उन्हें पूर्ण आरक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने निषाद समाज से आह्वान किया कि वे समाज में मौजूद ठेकेदार नेताओं से सावधान रहें और अपने हक की लड़ाई के लिए ईमानदार और विश्वासी नेताओं के साथ खड़े रहें।

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 200 सीटें निषाद बाहुल्य हैं, लेकिन निषाद समाज को प्रलोभनों से बचना होगा और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर काम करना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि निषाद समाज के राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक उत्थान के लिए यह लड़ाई जरूरी है।

इटावा मत्स्य महाविद्यालय को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आयोग के माध्यम से रिक्त पदों की पूर्ति कर महाविद्यालय को पूर्ण रूप से चालू किया जाएगा। इससे पोखर पट्टाधारी किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वासर मेन और लेदर मेन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, तो फिशर मेन को भी उनका पूरा अधिकार मिलना चाहिए। निषाद समाज के बच्चों की शिक्षा को लेकर उन्होंने सरकार से विशेष सहयोग की मांग की।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मणि निषाद, राष्ट्रीय सचिव रमाकांत कश्यप और जिलाध्यक्ष मीरा निषाद,पूर्व सभासद रमेश चन्द्र बाथम, विपिन कश्यप,राजेश, नितिन कश्यप सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान निषाद समाज के उत्थान और अधिकारों को लेकर चर्चा की गई और समुदाय को संगठित करने की रणनीति पर विचार किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...