पी०डी०ए० चर्चा कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Share This

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में चलाए जा रहे पी०डी०ए० चर्चा कार्यक्रम के तहत आज ब्लॉक सैफई के सेक्टर/गांव कुम्हावर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कलाम खां जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजवादी पार्टी इटावा के पी०डी०ए० कार्यक्रम के जिला प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने इस अवसर पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा शुरू किए गए पी०डी०ए० अभियान से भाजपा सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव-गांव जाकर पी०डी०ए० के साथ हो रहे अन्याय को उजागर कर रही है, जिससे भाजपा नेता घबराए हुए हैं।

उन्होंने सभी लोगों से पी०डी०ए० से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए आगे आना होगा। भाजपा सरकार दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और महिलाओं के खिलाफ शोषण व उत्पीड़न कर रही है। इस अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी पी०डी०ए० जन पंचायत के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को मजबूती से लागू करने का संकल्प ले रही है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार पी०डी०ए० के अधिकारों को छीनने में लगी है और लोगों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम कटने की संभावनाओं को लेकर सतर्क रहने की भी अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष रामनरेश यादव, चंदगी राम यादव (प्रधान), प्रदीप यादव (आढ़ती), महावीर सिंह, रवि यादव (विधायक), विजय यादव, राजेंद्र निराला, राम फल बाल्मीकि (प्रधान), रत्न सिंह, राजेश कुमार, ज्योति शंकर (प्रधान), महेंद्र यादव, इंद्रपाल यादव (किसान), मुकेश यादव, अमलेश यादव (सेक्टर प्रभारी), अरविंद यादव, अमन यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...