बाल श्रम उन्मूलन अभियान में मॉल से रेस्क्यू किया गया बालक

Share This

जिले में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह और सहायक श्रम आयुक्त श्वेता गर्ग के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत औरैया जिले के मूल निवासी एक बालक को मॉल में बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया।

जैसे ही यह टीम रेलवे स्टेशन पहुंची, वहां हलचल मच गई। अभियान के दौरान टीम ने स्टेशन बजरिया क्षेत्र के होटलों, शास्त्री चौराहा स्थित मॉल, और विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की गहन जांच की। इस दौरान शेड्यूल एच और एक्स की दवाइयों के साथ-साथ सुरक्षा कैमरों की भी जांच की गई। मॉल में काम कर रहे एक नाबालिग बालक को रेस्क्यू किया गया, जिसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह ने बताया कि यह बालक छठी कक्षा तक पढ़ चुका है और अब उसकी आगे की शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, प्रवर्तकता कार्यक्रम के तहत उसे आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी ताकि वह बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।

इस अभियान में कई महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल रहे, जिनमें बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अशोक कुमार, प्रोबेशन कार्यालय के अशफाक अहमद, एएचटीयू प्रभारी दिवाकर सरोज, हमराही मोहन सिंह, रूद्र सिंह, थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अमर गौतम, प्रेम सिंह, महिला कांस्टेबल मदीना बेगम, सिविल लाइन थाने के उपनिरीक्षक राम विनोद और कांस्टेबल सुमित कुमार यादव शामिल रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...