हिन्दू सेवा समिति की प्रेसवार्ता आयोजित, नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने संकल्प लिया

Share This

पक्का तालाब स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर पर हिन्दू सेवा समिति द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख भगवा सेवक प्रदीप शर्मा ने जनपद इटावा के जिलाध्यक्ष पद पर भगवा सेवक श्रीकांत शर्मा को नियुक्त किया। साथ ही वरिष्ठ जिलाध्यक्ष के रूप में भगवा सेवक अनिल मिश्रा, महिला संघ जिलाध्यक्ष के रूप में भगवा सेवक उमा दीक्षित, युवा संघ जिलाध्यक्ष के रूप में भगवा सेवक राजेश कुमार और अधिवक्ता संघ जिला अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट भगवा सेवक कुलदीप कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने एक साझा बयान जारी करते हुए कहा, “हम सभी सनातनी हैं और सनातन धर्म की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। यह हमारे लिए एक सौभाग्य की बात है कि हमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हम न केवल सनातन धर्म की रक्षा करेंगे, बल्कि पीड़ित और असहाय हिंदुओं की सेवा भी करेंगे। इससे हमें परम सुख की प्राप्ति होगी। हम संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाएंगे और जातियों में बंटे हिन्दू समाज को एक माला में पिरोएंगे, जिससे संगठन प्रमुख शर्मा के मिशन को पूरा किया जा सके।”

महिला संघ प्रमुख भगवा सेवक प्रिया मिश्रा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारा संगठन महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की चिंता करने के साथ ही बाल्मीकि समाज से लेकर ब्राह्मण समाज तक हिंदुओं को एकजुट करने का निरंतर प्रयास कर रहा है।”

संगठन प्रमुख प्रदीप शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के साथ ही पीड़ित हिंदुओं को न्याय दिलाना, युवाओं एवं महिलाओं के हक और सम्मान के लिए संघर्ष करना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आज भगवा सेवकों को जनपद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर अनिल शर्मा, आनन्द भदौरिया, अमित सक्सेना, प्राणेश वर्मा, संजय गुलाटी, श्रीप्रकाश राजपूत, मूलचंद्र राठौर, प्रदीप शुक्ला, विनोद शंखवार, मनीष शाक्य, राजू कठेरिया, कुलदीप दुबे, क्षमा तिवारी, ब्रम्हा देवी, रामशंकर, सूरज, राजेश गुप्ता, राजा, राहुल, संजय, गौरव ज्ञानार्थी, आशा राजपूत, सपना राठौर, कृष्णावती, ऋतु, कुसुमलता, रानी एवं पूनम शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...