प्रिन्टवाला में रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Share This

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मित्रपुरम कॉलोनी, भरथना रोड, इटावा में प्रिन्टवाला प्रिन्ट वर्ल्ड प्रा० लि० और जय माँ वैष्णो चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्वेश शाक्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (इटावा सदर), उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। प्रिन्टवाला प्रिन्ट वर्ल्ड प्रा० लि० के डायरेक्टर एवं फाउंडर प्रताप सिंह ने भी रक्तदान किया और संदेश दिया कि रक्तदान करना एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “रक्तदान जीवनदान है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। यह मानव सेवा का सबसे अच्छा और उच्चतम रूप है।”

इस शिविर में 15 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और निशुल्क चिकित्सा परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम में पंचशील हॉस्पिटल, एच.एम.डी. हॉस्पिटल, एस.एन.जी. हॉस्पिटल, बांके बिहारी हॉस्पिटल और सम्राट हॉस्पिटल जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों ने सहयोग प्रदान किया।

इन स्वास्थ्य संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नाक, कान, गला, हड्डी एवं जोड़ रोग, जनरल मेडिसिन, प्रसूति एवं महिला रोग से संबंधित परामर्श दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इन चिकित्सा सेवाओं का भरपूर लाभ उठाया।

प्रिन्टवाला प्रिन्ट वर्ल्ड के स्टाफ सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...