भटपुरा में बिजली चेकिंग टीम पर हमला, तीन जेई ने बचाई जान

Share This

 बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहे बिजली विभाग की चेकिंग टीम पर गांव के ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने टीम की कारों के शीशे तोड़ दिए और टीम के सदस्यों के मोबाइल छीन लिए। इस घटना में तीन जेई (जूनियर इंजीनियर) समेत अन्य बिजली कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे और सैफई थाने में पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

शनिवार को बिजली विभाग के जेई विजय शंकर, राजेश प्रसाद, रामचंद्र व अन्य कर्मचारियों के साथ भटपुरा गांव पहुंचे थे। यहां वे बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहे थे और बकाया वसूली की प्रक्रिया में थे। चेकिंग के दौरान, टीम को गांव के रणवीर सिंह यादव के घर पर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पाया। जब टीम ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की, तो घर के लोग विरोध करने लगे, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।

विरोध के बाद, ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी और हमले का शिकार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी डंडों से कारों के शीशे तोड़ दिए और जेई व अन्य कर्मचारियों के मोबाइल भी छीन लिए। टीम के सदस्य जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर सैफई थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने जेई विजय शंकर की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों, शीलू, लविश यादव, अंकित यादव, जयप्रकाश यादव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...