मृतकों को एक करोड़ और घायलों को 20 लाख मुआवजा देने की मांग

Share This

इमरान बेग- इटावा : प्रयागराज महाकुंभ में हुए दुखद हादसे के बाद इटावा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने पांच प्रमुख मांगें रखी।

एसोसिएशन ने हादसे में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और घायलों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही मृतकों के परिवारों में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी अपील की गई है।

अधिवक्ता अनिल कुमार गौर ने हादसे के लिए वीवीआईपी कल्चर को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “जहां अधिकारी अपनी गाड़ियों से अंदर तक जा रहे हैं, वहीं आम जनता को पैदल दूर-दूर से आना पड़ रहा है, जो कि अत्यंत निंदनीय है।”

एसोसिएशन ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सुरक्षा व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की। ज्ञापन में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मानवीय भूलों का आकलन करने और सबक लेने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर डीबीए के महामंत्री देवेन्द्र पाल सिंह, हंसमुखी शंखवार, राघव शर्मा सहित कई प्रमुख अधिवक्ता उपस्थित थे। एसोसिएशन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वे आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...