एचटी करंट की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत

Share This

जसवंतनगर मीरखपुर पुठिया गांव में शनिवार देर शाम एचटी करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। दोनों भाइयों की अर्थियां एक साथ उठी और यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखों में आंसू थे।

रविवार सुबह होते ही रामऔतार और उनके छोटे भाई आज्ञाराम के घर पर रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिजनों की भीड़ लगना शुरू हो गई। दोपहर डेढ़ बजे के बाद, पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचे, तो परिजनों और रिश्तेदारों की चीख-पुकार मच गई। जैसे ही दोनों भाइयों की अर्थियां एक साथ उठी, पूरे गांव में मातम छा गया। इस दृश्य ने न केवल परिवार, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों को भी भावुक कर दिया।

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि शनिवार देर शाम रामऔतार अपने गेहूं के खेत में पानी लगा रहे थे और उनके साथ छोटे भाई आज्ञाराम भी थे। पानी लगाने के बाद जैसे ही रामऔतार स्टार्टर को बंद करने गए, वह एचटी करंट की चपेट में आ गए और तड़पने लगे। बड़े भाई को करंट लगते देख छोटे भाई आज्ञाराम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में दोनों भाइयों की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय लोग और रिश्तेदार इस घटना को लेकर शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़े हैं और उनके दुख में सहभागी बन रहे हैं। प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...