मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.75 करोड़ रुपये के मोबाइल बरामद

Share This

इकदिल क्षेत्र में स्थित एक काबे पर कंटेनर का डिजिटल लॉक तोड़कर 1.75 करोड़ रुपये के मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 15.68 लाख रुपये नकद और 53 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इससे पहले इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जिनसे साढ़े लाख रुपये नकद और 200 मोबाइल बरामद किए गए थे।

इस चोरी का खुलासा 10 जनवरी को हुआ, जब दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर दुर्गेश मिश्रा ने इकदिल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 29 दिसंबर को दिल्ली स्थित डिपो से माल लोड करके कोलकाता के लिए एक वाहन रवाना हुआ था, जिसमें कुल 21 करोड़ रुपये का माल था। 31 दिसंबर को जब वाहन कोलकाता पहुंचा, तो 1.75 करोड़ रुपये का मोबाइल माल गायब पाया गया।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 जनवरी को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे साढ़े 10 लाख रुपये की नकदी और 1.75 करोड़ रुपये के मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने शनिवार को थाना पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान ग्वालियर वायपास के पास घेराबंदी की और चार और आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार सिंह (25), निवासी तिलका मांझी, जगदीशपुर, थाना बरारी, भागलपुर (बिहार), अतुल (32), निवासी अकराबाद, थाना अकराबाद, अलीगढ़, विकास (30), निवासी लोहूगढ़, थाना अतरौली, अलीगढ़ और विकास मवासी चाबूराम, निवासी वजन की गली, भिवाड़ी, थाना भिवाड़ी, हरियाणा, हाल निवासी शकूरपुर, बस्ती रेलवे स्टेशन के पास, थाना शहरपुर, नई दिल्ली (27) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अतुल के खिलाफ गौतमबुद्धनगर में भी एक और रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई से पुलिस ने मोबाइल चोरी की इस बड़ी घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी गिरोह को पकड़ लिया है, जो अब कानून की गिरफ्त में हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...