जमीनी विवाद उग्र हुआ, गर्भवती महिला के पेट में लात मारी

Share This

बसरेहर थाना क्षेत्र के चौबिया स्थित बरालोकपुर गांव में शुक्रवार शाम जमीनी विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। इस विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पांच माह की गर्भवती महिला बुरी तरह घायल हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने गर्भवती महिला के पेट में लात मारी जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने आई पांच माह की गर्भवती महिला महक गुप्ता भी आरोपियों के निशाने पर आ गई। आरोपियों ने महिला के पेट में लात मारी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

घायल महिला को तत्काल बसरेहर सीएचसी ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पीड़ित महिला के पति प्रत्यांशु ने बताया कि उनके परिवार के ताऊ और उसके परिजन उनकी विधवा चाची के साथ जमीन के चक्कर में मारपीट कर रहे थे।

थाना चौबिया के करी चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि एक ही परिवार के लोगों का आपस में झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एक पक्ष से मनोज कुमार, उसकी पत्नी अनुपम गुप्ता और पुत्री मानसी गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से श्याम लाल, उसकी पत्नी रेनू गुप्ता, मीनू गुप्ता (पत्नी संतोष गुप्ता), अनमोल कुमार सहित चार महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

करूणाजनक घटना रही ‘नगला ढकाऊ’ का गोली कांड

इस आन्‍दोलन की चि‍र स्‍मरणीय, कि‍न्‍तु करूणाजनक घटना थी ‘नगला ढकाऊ’ का गोलीकांड। जि‍समें तीन व्‍यक्‍ि‍त पुलि‍स को गोली के शि‍कार हुए।यह गोलीकांड 10...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी